शाहपुरा भैरु लाल लक्षकार
पच्चासवाँ स्मृति वर्ष 2023 राजस्थान के महान् क्रान्तिकारी केसरी सिंह बारहठ, उनके अनुज वीरवर जोरावर सिंह बारहठ और उनके सुपुत्र अमर शहीद कुं. प्रताप सिंह बारहठ की स्मृति में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी "50 वाँ स्मृति दिवस" शहीद मेले के रूप में त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पर 23 दिसम्बर 2023, शनिवार को अपरान्ह 1 बजे मनाया जायेगा। 23 दिसम्बर 1912 को भारत के तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य के वायसराय लॉर्ड हार्डिग्ज पर वीरवर जोरावर सिंह बारहठ ने अमर शहीद प्रतापसिंह बारहठ के साथ बम फेंक कर ब्रिटिश राज में तहलका मचा दिया था।उसी दिन की स्मृति में प्रति वर्ष के मेले का आयोजन किया जाता हैं।
अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, मंत्री राम प्रकाश काबरा,सहसंयोजक राजकुमार बैरवा, मंत्रीअनुज कांटिया ,संयोजक/कोषाध्यक्ष कैलाशचन्द्र व्यास,कार्यक्रम संयोजक – स्वराज सिंह, संजय व्यास, डॉ. मोहम्मद इशाक, अत्तू खाँ कायमखानी, दुर्गालाल कहार, सतीश धूसर, महेन्द्र जैन द्वारा तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।